Eternal Senia में आप अपनी खोयी हुई बहन को बचाने के लिए एक खतरनाक यात्रा पर निकली राजकुमारी सेनिया की मदद करते हैं। प्रत्येक स्तर को पार करने के बाद आप पहले से ज्यादा मजबूत हो जाते हैं और नयी वस्तुओं और क्षमताओं को अनलॉक करते हैं और फिर इनकी मदद और सेनिया की तलवार से अपने सामने आनेवाले प्रत्येक दुश्मन का खात्मा करते जाते हैं!
इस रोमांचक गेम में 2D ग्राफ़िक्स भी है और इसकी नियंत्रण-विधि अत्यंत सरल है। मूलतः, आपको अपने दुश्मनों पर आक्रमण करने और अपने संसाधनों का प्रबंधन करने के लिए बस स्क्रीन पर टैप करना होता है। वैसे सावधानी बरतें, क्योंकि प्रत्येक स्तर विभिन्न प्रकार के जानवरों से भरा होगा, जो आप पर आक्रमण करने और आपके अभियान को बीच में ही खत्म करने का प्रयास करेंगे!
इसलिए, Eternal Senia में यह जरूरी है कि आप दुश्मनों पर पैनी नजर रखें और उनपर बिना रुके हमला करते रहें। आप अपने समूह में शामिल अन्य चरित्रों से मदद भी ले सकते हैं, और इससे आपकी आक्रमण क्षमता दुगनी हो जाएगी!
वैसे, इसके बावजूद यह जरूरी है कि आप अपने और दुश्मनों के स्वास्थ्य की स्थिति को दर्शाने वाले स्टेटस बार पर भी नजर टिकाये रखें। सबसे बड़ी बात यह है कि आप रास्ते में रत्न संकलित कर सकते हैं, और उनका इस्तेमाल करते हुए सेनिया के स्तर में सुधार कर सकते हैं, या फिर नयी वस्तुओं और तलवारों को अनलॉक कर सकते हैं, जिन्हें आप अपने बैकपैक में रख सकते हैं और लड़ाई के दौरान उनकी जरूरत पड़ने पर उपयोग कर सकते हैं।
कुल मिलाकर, Eternal Senia एक रोमांच से भरा RPG है, जो घंटों मनोरंजन का वायदा करता है। बस स्क्रीन पर मौजूद सारी चीजों पर टैप करते रहें और शक्तिशाली आक्रमण करें, अपनी सारी क्षमताओं का उपयोग करें, और अंततः सेनिया की बहन को बचाने में सफलता हासिल करें!
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
क्या एक फ्रेंच संस्करण की योजना है?
क्रूर!